Thursday, July 5, 2018

एक अलग सी-है माँ ये दुनिया तेरी
एक अलग सी-है माँ ये हंसी तेरी
अनोखे है माँ चर्चे तेरे\
अनोखी है तु  और प्यार तेरा।।


तेरे आँसू भी है माँ मेरे लिये
तेरी मुस्कान भी है माँ मेरे लिये
तेरी हर दुआ  के पीछे आवाज है माँ मेरे लिये
अब तो लगता है
तेरी जिंदगी भी है माँ मेरे लिये।।

 कैसे बयां करु वो खुशी
जब तु  मेरे साथ होती है
कैसे बयां करु वो दर्द
जब तु  रूठी होती है
माँ
तेरा रूठना,
शायद मेरे प्यार को काम कर देता है
मगर मेरा रूठना
तेरे प्यार को कई ज्यादा
इसलिए तो तु  माँ है
उस ईश्वर से भी ज्यादा
जिसे तु  पूजा करती है
और उस खुदा से भी ज्यादा
जिससे तू मेरी दुआ  माँगा करती है ....


माँ ये शब्द तेरे लिए है बहुत छोटा
मगर इसकी शक्ति ने इससे महान बना दिया
और महान  है तु
माँ लव यू !!!!!

No comments:

Post a Comment